व्यायाम पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए ज़्यादा फायदेमंद क्यों है

अगर आपसे कहा जाए कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए व्यायाम ज़्यादा ज़रूरी है, क्योंकि ये उनकी उम्र से जुड़ा मामला है तो आपका सवाल पुरुषों की उम्र और व्यायाम के बारे में हो सकता है।

व्यायाम पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए ज़्यादा फायदेमंद क्यों है

दरअसल कैलिफ़ोर्निया में किया गया एक अध्ययन बताता है कि व्यायाम करना पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए अधिक फायदेमंद है। कैलिफ़ोर्निया में सीडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर के स्मिडहार्ट इंस्टीट्यूट में आयोजित अध्ययन में 4 लाख से अधिक अमरीकियों के डेटा को देखा गया।


वैज्ञानिकों का कहना है कि जब महिला और पुरुष दोनों समान मात्रा में शारीरिक गतिविधि करते हैं, तब भी महिलाओं के लिए समय से पहले मौत का जोखिम कम होता है।


अध्ययन में पाया गया कि जो महिलाएं नियमित व्यायाम करती हैं, उनमें पुरुषों की तुलना में जीवित रहने की संभावना ज़्यादा होती है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि व्यायाम करने वाली महिलाओं में व्यायाम न करने वाली महिलाओं की तुलना में समय से पहले मृत्यु की संभावना 24 प्रतिशत कम थी, जबकि पुरुषों में यह 15 प्रतिशत थी।

शोधकर्ताओं के मुताबिक़, व्यायाम करने वाली महिलाओं में घातक दिल का दौरा, स्ट्रोक या अन्य हृदय संबंधी घटना का जोखिम 36 प्रतिशत कम था, जबकि पुरुषों में यह 14 प्रतिशत था।

शोधकर्ता मानते हैं कि, इन परिणामों में अंतर के संभवतः अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक अलग-अलग शरीर विज्ञान है। चूँकि पुरुषों के फेफड़ों का स्थान बड़ा होता है, हृदय बड़ा होता है, उनके शरीर का द्रव्यमान अधिक होता है और मांसपेशियों से तात्कालिक ऊर्जा निकलने की दर अधिक होती है।

इन सभी विशेषताओं के कारण पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक ताकत विकसित होती है। हालाँकि, महिलाएं, पुरुषों की तुलना में बराबरी पाने के लिए व्यायाम में अधिक प्रयास करती हैं। अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं को व्यायाम करने से पुरुषों के बराबर ही फायदा मिला, लेकिन ऐसा करने में उन्हें कम समय लगा।

जो महिलाएं प्रति सप्ताह 140 मिनट मध्यम व्यायाम करती थीं, उनमें समय से पहले मरने की संभावना 18 प्रतिशत कम थी, लेकिन पुरुषों को उन परिणामों को प्राप्त करने के लिए व्यायाम की मात्रा को दोगुना यानी 300 मिनट तक करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *