गूगल ने जीमेल से जुड़ी अफवाहों का इनकार किया

टेक्नोलॉजी दिग्गज गूगल ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसमे कहा गया है कि वह अपनी जीमेल सेवा बंद कर देगी।

गूगल ने जीमेल से जुड़ी अफवाहों का इनकार किया

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एक फर्जी ईमेल का स्क्रीनशॉट दिखाया गया था जिसमें दावा किया गया था कि जीमेल सेवा बंद होने वाली है।


एक पोस्ट में दावा किया गया था कि गूगल इस साल जीमेल को बंद करने जा रहा है। पोस्ट में एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया गया था कि 1 अगस्त, 2024 को जीमेल बंद हो जाएगा।

दरअसल यह स्क्रीनशॉट एक वास्तविक ईमेल से लिया गया था। इस मेल में गूगल ने बेसिक HTML व्यू से छुटकारा पाने के लिए लिखा था। बाद में इस मेल का कुछ हिस्सा अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

मैसेज में लिखी जानकारी के मुताबिक़- ‘वर्षों तक दुनिया भर में लाखों लोगों को जोड़ने, बिना रुके कम्यूनिकेशन को सक्षम बनाने और अनगिनत कनेक्शनों को बढ़ावा देने के बाद, जीमेल का सफर समाप्त हो रहा है।’

इसमें आगे बताया गया था कि पहली अगस्त, 2024 से जीमेल आधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगा, जिससे इसकी सर्विस खत्म हो जाएगी। इसका मतलब है कि जीमेल अब ईमेल भेजने, प्राप्त करने या स्टोर करने में समर्थन नहीं करेगा।

इस घोषणा को लोगों ने तथ्यात्मक माना क्योंकि पिछले महीनों में गूगल ने अपनी कई लोकप्रिय सेवाओं को बंद करने का एलान किया है।

गूगल ऑन एक्स ने जीमेल के खत्म होने की अफवाहों का खंडन किया है। एक पोस्ट साझा करते हुए यहाँ कहा गया है- “जीमेल यहीं रहेगा”।

गूगल द्वारा बंद किए जा रहे ऐप्स, सेवाओं और हार्डवेयर के लिए ‘Killed by Google’ नाम से एक वेबसाइट बनाई गई है, जिसमें 293 उत्पाद सूचीबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *