दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का एलान

2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच समझौता हो गया है। दिल्ली में इन दोनों पार्टियों ने एक प्रेस वार्ता में सीटों के बंटवारे की जानकारी साझा की। इससे दो दिन पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की घोषणा भी की जा चुकी है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का एलान

दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी तीन सीटों पर कांग्रेस मोर्चा संभालेगी। आप और कांग्रेस की इस प्रेस कांफ्रेस में आम आदमी पार्टी से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज जबकि कांग्रेस से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने जानकारी दी है कि इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के बीच सीटों के विभाजन पर विचार-विमर्श जारी था।

लोकसभा चुनाव के मद्दे नज़र कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चंडीगढ़ और चार राज्यों में सीट शेयरिंग समीकरण तय हो गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कांग्रेस नौ और आप एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

गुजरात में कांग्रेस 24 और आप दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी। अभी पंजाब के लिए गठबंधन पर बात फ़ाइनल नहीं हुई है। ऐसे आप और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *