हज़ार करोड़ कमाने के साथ रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट बनी रामायण

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के बाद से 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। इसी के साथ ही अब इसने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है।

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई यह फील लगातार एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है। आंकड़ों के अनुसार, यह अब तक ही तीसरी ऑल टाइम वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म बन चुकी है।

‘रामायण’ की रिलीज के 23 का कैकशन सामने आ गया है। इस बीच फिल्म ने दुनियाभर के साथ ही इंडिया में भी कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। फिल्म ने अब 23वें दिन की कमाई के बाद भारत में भी 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद ये इस आंकड़े को पार करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन गई है। आइए एक नज़र डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर-

‘रामायण’ का 23वें दिन का कलेक्शन
– सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने पहले हफ्ते 564.60 करोड़ का कलेक्शन किया।
– दूसरे हफ्ते फिल्म ने 299.15 करोड़ और तीसरे में 128.35 करोड़ का कारोबार किया।
– फिल्म ने 23वें दिन 8.45 करोड़ का कलेक्शन किया।
– फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,000.55 करोड़ हो चुका है।
– इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,195.10 करोड़ हो गया है।

एक हज़ार करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बनी ‘रामायण’
‘रामायण’ ने भारत में एक हज़ार करोड़ के क्लब एंट्री लेने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। ये बॉलीवुड की दूसरी 1000 करोड़ी फिल्म बन गई है। इस रिकॉर्ड के लिए पहला नाम फिल्म ‘धुरंधर 2’ का आता है। जिसका इंडिया नेट कलेक्शन एक हज़ार करोड़ से ज्यादा था।

जहाँ एक ओर मेकर्स के लिए यह बड़ी सफलता है वहीँ रणबीर कपूर ने भी इस फिल्म की बदौलत अपने करियर में नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।

रिपोर्ट्स के आधार पर, ऑल ओवर इंडियन फिल्मों में बात करें तो नितेश तिवारी की फिल्म भारत में एक हज़ार करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है। इसमें पहली फिल्म ‘बाहुबली 2’ जबकि दूसरी ‘पुष्पा 2’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *