ईश्वर को देखने के लिए पैसेंजर ने की जहाज़ का दरवाज़ा खोलने की कोशिश

शिकागो जा रही अमरीकी एयरलाइंस की फ़्लाइट में एक पैसेंजर ने फ़्लाइट के दौरान प्लेन का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की, जिससे पैसेंजर और क्रू में घबराहट फैल गई और प्लेन को फ़ीनिक्स की तरफ़ डायवर्ट करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सैन डिएगो से आ रही फ़्लाइट 1494 में हुई। पैसेंजर अपनी सीट से उठकर प्लेन के अगले हिस्से में चला गया और क्रू के बार-बार कहने के बावजूद अपनी सीट पर वापस जाने से मना कर दिया। यह रात की उड़ान सैन डिएगो से शिकागो के ओ’हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही थी। एरिजोना-कैलिफोर्निया सीमा के पास हंगामा शुरू होने पर इसे फीनिक्स की ओर मोड़ दिया गया।

फ़्लाइट में मौजूद अन्य पैसेंजर के मुताबिक, स्थिति तब गंभीर हो गई जब वह आदमी प्लेन के दरवाज़े खोलने की कोशिश करने लगा। अंतरर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवीं लाइन में बैठे पैसेंजर सीन बेनेट ने बताया कि वह रात की फ़्लाइट में सो रहे थे, तभी अचानक फ़्लाइट अटेंडेंट के चीखने की आवाज़ ने उन्हें जगा दिया। इस बीच किसी पैसेंजर को दरवाज़े से दूर रहने को कहा जा रहा था।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इंडियाना के लाफ़ायेट के पैसेंजर हंटर ग्रेगरी के मुताबिक, वह आदमी चिल्ला रहा था, “मैं भगवान को देखना चाहता हूँ, मुझे इस प्लेन से बाहर निकालो,” और प्लेन के साइड और मेन दरवाज़े खोलने की कोशिश कर रहा था।

यात्रियों के मुताबिक, फ़्लाइट अटेंडेंट ने तुरंत उस आदमी को कंट्रोल करने की कोशिश की, जबकि दूसरे यात्रियों ने भी क्रू की मदद की और उसे पकड़ लिया। एक चश्मदीद के मुताबिक, एक फ़्लाइट अटेंडेंट ने हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए रास्ते में एक ड्रिंक्स ट्रॉली भी खड़ी कर दी।

यात्रियों और क्रू ने इमरजेंसी लैंडिंग तक उस आदमी को काफी देर तक कंट्रोल करने की कोशिश की, क्योंकि वह लगातार विरोध करता रहा। यूएस फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, प्लेन लोकल टाइम के हिसाब से रात करीब एक बजे फ़ीनिक्स स्काई हार्बर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हुआ।

फीनिक्स में सुरक्षित लैंडिंग के बाद पुलिस और एफबीआई (FBI) ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अन्य यात्रियों ने बाद में शिकागो के लिए अपनी यात्रा जारी रखी। अमरीकन एयरलाइंस के मुताबिक, जब प्लेन लैंड हुआ तो लॉ एनफोर्समेंट ऑफिसर मौजूद थे और उन्होंने पैसेंजर को प्लेन से उतारने में मदद की। पुलिस ने मेडिय को जानकारी दी कि उस आदमी को मामूली चोटों के साथ हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि किसी और यात्री या क्रू के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने अभी तक यात्री के ख़िलाफ़ क्रिमिनल केस दर्ज नहीं किया है, और घटना की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *