थोड़ी सी एक्सरसाइज़ अधूरी नींद वाले मस्तिषक को थकान से उबार लेती है

पोर्ट्समाउथ में किया गया एक नया अध्ययन बताता है कि रात की खराब नींद के बावजूद 20 मिनट का व्यायाम मानसिक ऊर्जा को बढ़ा सकता है।

थोड़ी सी एक्सरसाइज़ अधूरी नींद वाले मस्तिषक को थकान से उबार लेती है

यूनाइटेड किंगडम में पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय के शोधकर्ता इस बात से भी आश्चर्यचकित थे कि रात में नींद के बावजूद व्यायाम करने से मानसिक प्रदर्शन में भी सुधार हुआ। विशेषज्ञों ने एक अध्ययन में पाया है कि दिन भर में मध्यम यानी सिर्फ बीस मिनट का व्यायाम मानसिक प्रदर्शन में सुधार कर सकता है।


पर्याप्त नींद न लेने के कारण मस्तिष्क के प्रदर्शन में आई गिरावट की भरपाई व्यायाम करता है।


वैज्ञानिकों ने कई अध्ययनों के हवाले से जाना है कि दुनिया भर में 40 प्रतिशत लोगों को आवश्यक मात्रा में नींद नहीं मिल पाती है, जो सेहतमंद ज़िंदगी के रूटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ स्पोर्ट, हेल्थ एंड एक्सरसाइज के डॉ. जो कॉस्टेलो के अनुसार, पर्याप्त नींद न लेने के कारण मस्तिष्क के प्रदर्शन में आई गिरावट की भरपाई व्यायाम करता है।

आगे वह कहते हैं कि शोध के निष्कर्ष इस विचार को पुष्ट करने में मदद करते हैं कि व्यायाम शरीर और दिमाग के लिए दवा है। फिजियोलॉजी एंड बिहेवियर जर्नल में प्रकाशित इस शोध में दो प्रयोग शामिल हैं और प्रत्येक प्रयोग में 12 लोगों ने भाग लिया।

डॉ. जो कॉस्टेलो कहते हैं कि पिछले किये गए शोध बताते हैं कि कम ऑक्सीजन स्तर के बावजूद व्यायाम हमारे मानसिक प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। लेकिन यह पहला अध्ययन है जो दर्शाता है कि व्यायाम कुल और आंशिक नींद की कमी और हाइपोक्सिया (मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी) दोनों स्थितियों में मस्तिष्क के प्रदर्शन में सुधार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *