कैम्ब्रिज डिक्शनरी: ‘ह्यूमन’ बना इस साल का वर्ड ऑफ़ द ईयर

यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज के अनुसार, कैम्ब्रिज डिक्शनरी के शब्द विशेषज्ञ कॉलिन मैकिंटोश का कहना है कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल ने यह सवाल फिर से अहम बना दिया है- क्या है जो इंसानों को मशीनों से अलग करता है?


वर्तमान का इंसान, इंसान द्वारा बनाई गई रचनाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने कंटेंट के बीच फर्क की ज़रूरत को महसूस कर रहे हैं। एक तरफ जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तेज़ी से तरक्की हो रही है उसी बीच इंसान से बनाई चीज़ों के अस्तित्व पर भी सवाल उठने लगा है। इन सबके बीच कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने साल 2026 के लिए एक आसान लेकिन ज़रूरी शब्द ‘ह्यूमन’ का चुनाव किया है।

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 18 नवंबर को अपने वर्ड ऑफ़ द ईयर की घोषणा की, जो इंसानों और मशीनों के बीच के अंतर को लेकर बढ़ती चिंता को दिखाता है। लैटिन शब्द ‘ह्यूमनस’ से निकला, ‘ह्यूमन’ शब्द का इस्तेमाल 1450 के दशक से इंग्लिश भाषा में एडजेक्टिव के तौर पर किया जाता रहा है, लेकिन लगभग छह सदियों बाद, मॉडर्न टेक्नोलॉजी के विकास ने इस शब्द को एक नया मतलब दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कैम्ब्रिज डिक्शनरी के लेक्सिकोग्राफर कॉलिन मैकिन्टोश का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंसानियत से जुड़े ख़याल की बातचीत में बदलाव ला रहा है।

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ब्लॉग में कहा गया है कि ‘ह्यूमन-रिटन’ (human-written), ‘ह्यूमन-जनरेटेड’ (human-generated) और ‘ह्यूमन-मेड’ (human-made) जैसे शब्दों का उपयोग बढ़ा है, ताकि यह बताया जा सके कि कोई काम या कंटेंट एआई के बजाय इंसान ने बनाया है।

दरअसल अब लोग अब इंसानों की रचनाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने कंटेंट के बीच साफ फर्क करना चाहते हैं। वहीँ इन डिक्शनरी एडिटर्स का मानना है कि, इंसान के लिखे हुए (human-written), इंसान के बनाए हुए (human-made) और इंसान द्वारा सृजन किए (human-created) जैसे शब्दों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी को साफ देखा जा सकता है।

यह घोषणा ऐसे साल में हुई है जब हॉलीवुड स्टार्स स्कारलेट जोहानसन और केट ब्लैंचेट समेत कई सेलिब्रिटीज़ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को ट्रेन करने के लिए इंसानी क्रिएटिविटी के बिना इजाज़त इस्तेमाल के खिलाफ आवाज़ उठाई है।

दूसरी ओर, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने भी कुछ प्रोफेशन खासकर केयर और नर्सिंग से जुड़े प्रोफेशन को सिर्फ इंसानों के लिए रिज़र्व करने का सपोर्ट किया है।

कैम्ब्रिज डिक्शनरी की लिस्ट में और कौन से शब्द थे
साल के शब्द के लिए जिन शब्दों पर विचार किया जा रहा था, उनमें ‘एजेंट’ शामिल था, जिसका मतलब ऑटोनॉमस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम है, जबकि ‘एनालॉग’ डिजिटल टेक्नोलॉजी से दूर, असली, पारंपरिक अनुभवों में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।

कैम्ब्रिज डिक्शनरी भविष्य में ‘FOBO’ को जोड़ने पर भी विचार कर रही है, जो ‘बेमतलब या बेकार होने के डर’ का शॉर्ट फ़ॉर्म है। यह उन कर्मचारियों की चिंताओं को दिखाता है जिन्हें डर है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनकी जगह ले सकती है।

2026 की सूची में ‘ह्यूमन’ के अलावा चार अन्य शब्द भी शॉर्टलिस्ट में शामिल थे। इनमे-
एजेंट (Agent): बिना सीधे इंसानी नियंत्रण के जटिल काम और फैसले लेने वाला एआई सिस्टम।
एनालॉग (Analogue): इंटरनेट या डिजिटल तकनीक से दूर रहने वाले अनुभव या गतिविधियां (जैसे किताब पढ़ना या विनाइल रिकॉर्ड सुनना)।
होलसम (Wholesome): ऐसी चीज जो शारीरिक, नैतिक या भावनात्मक रूप से जीवन को बेहतर बनाए।
चिक (Chic): स्टाइलिश या आकर्षक।

बताते चलें कि कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 2025 के लिए ‘पैरासोशल’ को अपना वर्ड ऑफ़ द ईयर चुना है, जो सेलिब्रिटी और एआई चैटबॉट के साथ एकतरफ़ा रिश्तों में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *