सवा दो घंटे में दिल्ली और लखनऊ के बीच की दूरी तय करेगी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन

दिल्ली और लखनऊ के बीच की दूरी तो कम करना मुमकिन नहीं मगर इसको तय करने में लगने वाला समय ट्रेन के माध्यम से घटाना अब मुमकिन होता नज़र आ रहा है। यह काम बुलेट ट्रेन से सम्भव है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का जो रूट सामने आया है वह बताता है इस कॉरिडोर के प्रारम्भ होने से दिल्ली और लखनऊ के बीच का सफर महज 2 घंटे 12 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट के किराए से कम रखने की योजना है।

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन रूट
कॉरिडोर और रूट के हवाले से जारी खबरों के मुताबिक़, यह नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर-दिल्ली–वाराणसी/गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल योजना का हिस्सा है। यह ट्रेन दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और पटना जैसे शहरों को जोड़ते हुए अपने मार्ग से गुज़रेगी।

सफर में लगने वाला अनुमानित समय
रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि इस सफर के दौरान दिल्ली से लखनऊ के बीच लगने वाला अनुमानित समय घटकर लगभग 2 घंटे 12 मिनट रह जाएगा। लखनऊ से अयोध्या की दूरी लगभग 35 मिनट में पूरी की जा सकेगी जबकि यहाँ से वाराणसी लगभग एक घंटे 21 मिनट में पहुंचना मुमकिन हो सकेगा।

किराया
रेल मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी में कहा गया है कि इस सफर के दौरान लगने वाला किराया, हवाई सफर से कम रखने की योजना है। रिपोर्ट्स में शुरुआती या सामान्य अनुमानित किराया लगभग 1,980 से 3,000 रुपए के करीब होने की बात कही गई है। हालाँकि इसकी पुष्टि अंतिम रूप से लागू होने पर ही तय होगी।

तैयारियां
इस काम को लेकर निर्माण व संचालन की समयसीमा अभी तय नहीं हुई है। कॉरिडोर को केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद विभिन्न हिस्सों में सर्वे और तैयारी से जुड़ी गतिविधियां पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली और लखनऊ के बीच नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन शुरू होने की घोषणा 31 अक्टूबर 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की थी। हालाँकि अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है लेकिन फिलहाल यह शुरुआती चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *