फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 पर आलिया भट्ट और मनोज बाजपेयी का कब्ज़ा

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और मनोज बाजपेयी ने फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार जीतकर अपनी अदाकारी की श्रेष्ठता पर मोहर लगा दी है।

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023पर आलिया भट्ट और मनोज बाजपेयी का कब्ज़ा

आलिया भट्ट को वेब ओरिजिनल फिल्म के तहत नेटफ्लिक्स पर उनकी पहली फिल्म ‘डार्लिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के लिए मनोज बाजपेयी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

ओटीटी प्लेटफॉर्म की वेब सीरीज कोहरा, स्कूप, मोनिका: ओ माय डार्लिंग और गुलमोहर को भी बेस्ट सीरीज के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वालों में विजय वर्मा भी शामिल थे जिन्होंने क्राइम सीरीज़ ‘दहाड़’ में अपने शानदार अभिनय के लिए यह पुरस्कार जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *