चीन में नेपार्तक ने मचाया कहर, जनजीवन अस्त व्यस्त

 

बीजिंग। चीन में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। इसकी वजह बना है नेपार्तक तूफान। तूफान और चक्रवात की वजह से चीन की उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं और रेल सेवायें प्रभावित हैं।

china toofan

तूफान चीन में एक हजार से ज्यादा मकानों को तबाह कर चुका है। 4.28 लाख से ज्यादा लोगों के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चक्रवात नेपार्तक के कहर के चलते कुछ लोगों के लापता होने की भी खबर है। इस चक्रवात के कारण देश की कई उड़ानें और रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

इस मौसम का सबसे पहला चक्रवात नेपार्तक फुजियन प्रांत के शिशी शहर में दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर आया। इस दौरान चलने वाली हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की आज की खबर के अनुसार, चार काउंटी में 282 मिमी से 405 मिमी बारिश हुई और अन्य 21 काउंटी में 100 मिमी से 200 मिमी के बीच बारिश होने की जानकारी मिली है। बाढ़ के पानी के कारण खेतों, गांवों और यहां तक कि शहरी इलाके और क्षतिग्रस्त सड़कें भी पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। यह भी बताया गया है कि देश के पांच हवाईअडडे बंद कर दिए गए हैं जिसके कारण करीब 400 उड़ानें रदद हुई हैं। 341 हाईस्पीड ट्रेनें और लगभग 5,000 बसें भी चक्रवात के कारण रद्द कर दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *