अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयरइंडिया का विमान क्रैश

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है। सूचना के मुताबिक इस जहाज में 133 लोग सवार थे। हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयरइंडिया का विमान क्रैश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एयर इंडिया का ड्रीम लाइनर विमान टेक ऑफ के समय एक दीवार से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद पूरा जहाज एक आग के गोले में परिवर्तित हो गया।

जहाज एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से बिलकुल सटा हुआ है। इस हादसे में कई मकानों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

ख़बरों के अनुसार, एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 की क्षमता 300 यात्रियों की थी। विमान में ब्रिटेन के 52 लोग सवार थे। क्यूंकि इसने लंदन के लिए सफर शुरू ही किया था इस वजह से जहाज में बहुत ज्यादा ईंधन था। हादसे के बाद दूर-दूर तक आग का धुआं दिखाई दे रहा है। अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान की संख्या AI 171 है। ये एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान है। हादसे के समय विमान पर 242 लोग सवार थे। इस जहाज ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी और दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गया।

विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची गईं। घायलों को स्ट्रेचर पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस बीच प्रशासन ने इलाके का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है।

हालाँकि अभी तक हादसे में हताहत हुए लोगों की जानकारी सामने नहीं आई है। विमान हादसे का वीडियो सामने आ गया है। ख़बरों से पता चला है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इसी विमान में सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *