इंडी फिल्म फेस्टिवल में कटरीना कैफ के साथ कई अन्य कलाकार हुए सम्मानित

न्यूयॉर्क में इंडी फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड आयोजन में कई भारतीय फिल्मों की प्रशंसा हुई और उन्हें सम्मानित किया गया।

इंडी फिल्म फेस्टिवल में कटरीना कैफ के साथ कई अन्य कलाकार हुए सम्मानित

बॉलीवुड एक्टर्स कटरीना कैफ को न्यूयॉर्क में इंडी फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। कैटरीना के अलावा कई अन्य फिल्मों और कलाकारों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

इंडी फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स – न्यूयॉर्क में कटरीना को उनकी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कटरीना कैफ ने मेरी नाम की एक महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में कटरीना के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति प्रमुख भूमिका में हैं। कटरीना को ये अवार्ड उनके शानदार अभिनय के लिए दिया गया।

कई अन्य भारतीय फिल्मों और कलाकारों ने इंडी फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में अपनी शिरकत के अलावा अपनी कलाकृ का लोहा मनवाया और सम्मान हासिल किया।

इनमे कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला। कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘चंदू चैंपियन’ को ही बेस्ट फिल्म का भी अवॉर्ड भी दिया गया।

इम्तियाज अली को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘चमकीला’ के लिए बेस्ट ओटीटी स्पेशल का अवॉर्ड दिया गया।

फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ को बेस्ट फैमिली फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि सिद्धार्थ आनंद को ‘फाइटर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

बेस्ट डेब्यूडेंट का अवॉर्ड अभय वर्मा और अंजिनी धवन के हिस्से में आया। अभिनेत्री प्रतिभा रांटा को ‘लापता लेडीज’ में उनके शानदार अभिनय के लिए राइजिंग स्टार के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *