श्रीनिवास मुक्कमला बने अमरीकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष

भारतीय मूल के श्रीनिवास मुक्कमला को अमरीकन मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतवंशी हैं।

श्रीनिवास मुक्कमला बने अमरीकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष

इस पद को ख़ास उपलब्धि बताते हुए उन्होंने बेहतर, न्यायसंगत स्वास्थ्य प्रणाली बनाने की दिशा में काम किये जाने की बात कही है। मुक्कमला रोगियों के अधिकारों के कट्टर समर्थक के रूप में जाने जाते हैं।

अमरीकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए जाने पर शिकागो में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डॉक्टर श्रीनिवास ने कहा- ‘कुछ माह पहले मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां मौजूद रहूंगा भी या नहीं, लेकिन ब्रेन सर्जरी के बाद आज रात यहां ये सम्मान पाना किसी सपने से कम नहीं है।’

श्रीनिवास मुक्कमला ने अमरीकन मेडिकल एसोसिएशन का 180वां अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता ज़ाहिर की है। बॉबी मुक्कमला के नाम से लोकप्रिय श्रीनिवास मुक्कमला ईएनटी एक्सपर्ट हैं।

बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में श्रीनिवास मुक्कमला को जांच में ब्रेन कैंसर का पता चला था। बाद उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी।

अमरीकन मेडिकल एसोसिएशन, अमरीका का सबसे बड़ा और प्रभावी मेडिकल संगठन है। ये 178 साल पुराना है। इस मेडिकल एसोसिएशन की स्थापना 1847 में हुई थी। इसका मुख्यालय शिकागो, इलिनोइस में है ।

श्रीनिवास मुक्कमला ने मेडिकल की पढ़ाई मिशिगन यूनिवर्सिटी के मिशिगन मेडिकल स्कूल से की। उनकी पत्नी नीता कुलकर्णी भी एक डॉक्टर हैं। दोनों के दो बेटे हैं। इनमें एक बायोमेडिकल इंजीनियर है और दूसरा राजनीति विज्ञान में पीएचडी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *