पॉप म्यूजिक के लोकप्रिय स्पैनिश गायक एनरिक इग्लेसियस 13 साल बाद भारत में करेंगे परफॉर्म

वैश्विक पॉप आइकन और स्पैनिश गायक तथा गीतकार, एनरिक इग्लेसियस एक दशक से अधिक समय के बाद भारत में अपनी शानदार प्रस्तुति देने जा रहे हैं।

पॉप म्यूजिक के लोकप्रिय स्पैनिश गायक एनरिक इग्लेसियस 13 साल बाद भारत में करेंगे परफॉर्म

एनिरिक ‘रिदम डिवाइन’ और ‘बैलेमोस’ जैसे हिट गानों के लिए प्रसिद्ध एनरिक इग्लेसियस एक स्पैनिश गायक के अलावा गीतकार और अभिनेता भी हैं। पॉप म्यूजिक के लिए उन्होंने सारी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

एनरिक इग्लेसियस इस वर्ष 30 अक्टूबर को भारत में एक कॉन्सर्ट आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में होगा।

यह कॉन्सर्ट एनरिक इग्लेसियस के वैश्विक दौरे का हिस्सा है। साल 2012 के बाद एनरिक इग्लेसियस का यह भारत दौरा है। इसे लेकर आयोजकों का अनुमान है कि इसमें भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचेंगे। बताते चलें कि इस कार्यक्रम का आयोजन ईवीए लाइव और बीईडब्ल्यू लाइव के सहयोग से किया जा रहा है।

इससे पहले साल 2012 में एनिरक इग्लेसियस भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने तीन शहरों मुंबई, पुणे, और बंगलुरू में कॉन्सर्ट करके दर्शकों के लिए उसे यादगार बना दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईवीए लाइव के फाउंडर और प्रबंध निदेशक दीपक चौधरी ने कहा कि एनरिक को भारत वापस लाना एक ऐतिहासिक पल है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि इसे लेकर प्रशंसकों में खुशी की लहर है और यह बहुत शानदार होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *