सबसे ज्यादा पौधे लगाकर अखिलेश सरकार बनायेगी विश्व रिकार्ड

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रही है। ये रिकार्ड उस समय बनेगा जब 11 जुलाई को यूपी में पांच करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। इसके लिए छह हजार से अधिक जगहों को चिन्हित किया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसकी शुरुआत कानपुर देहात के रसूलाबाद से करेंगे।

pantation

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव लखनऊ के कुकरैल में पौधे लगाकर इस वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनेंगे। प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने बताया कि यह अभियान सुबह 10 बजे से शुरु होगा और चौबीस घंटों में 6166 जगहों पर पांच करोड़ पौथे लगाये जायेंगे। इस पूरे अभियान की निगरानी द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट दिल्ली और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑडिटर करेंगे।

पौधारोपड़ के दौरान कई किस्म के पौधे लगाये जायेंगे, इन पौधों को तीन से 12 फुट नीचे रोपा जायेगा। इसके लिए दो लाख से अधिक मजदूरों को लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *