उपराष्ट्रपति आज आएंगे लखनऊ, RTI भवन का होगा उद्घाटन

 

 

लखनऊ। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 11 जुलाई को लखनऊ आएंगे। इस मौके पर वह लखनऊ के गोमतीनगर में बने नए आरटीआई भवन का उद्घाटन करेंगे। भवन का उद्घाटन शाम 4 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक के साथ सीएम अखिलेश यादव भी शिरकत करेंगे।

hamid ansari

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आरटीआई के नवीन भवन का समस्त निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह भवन लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। यह भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को इससे पहले उत्तर प्रदेश सूचना आयोग (आरटीआई) के भवन का उद्घाटन आठ जुलाई को करना था। वह कार्यक्रम टल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *