जेनिफर बैरेटो ताज जीतने वाली पहली मां होने के अलावा रिसर्च साइकोलॉजी में बीए और साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां हासिल कर चुकी हैं।डोमैस्टिक वॉयलेंस और चाइल्ड हरासमेंट से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद के अलावा वह कार्ल आर डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
प्यूर्टो रिको की 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीत लिया है। शादीशुदा जेनिफर 7 साल की बेटी की मां हैं और उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली पहली मां माना जा रहा है। भारत की प्रतिनिधि काजिया लिज मेजो टॉप 30 तक पहुँचीं मगर टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।
इस ब्यूटी पेजेंट में 116 देशों के प्रतियोगी शामिल हुए थे। इस जीत के बाद जेनिफर बैरेटो को 3,150 डायमंड से जड़ा ताज पहनाया गया। जेनिफर साल 2001 के बाद से अपने देश के लिए यह ताज जीतने वाली दूसरी महिला हैं।
प्रतियोगिता की अन्य विजेता की बात करें तो डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप, वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज सेकेंड रनर-अप और फिलीपींस की बी मिलान-विंडोर्की थर्ड रनर-अप रहीं।
ग्रैंड फिनाले 24 नवंबर 2026 को सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जेनिफर बैरेटो को ताज पहनाया।
जेनिफर बैरेटो के पास साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्री है। उन्होंने मेंटल हेल्थ प्रमोशन को अपने कैंपेन का मुख्य विषय बनाया है। उनकी उपलब्धियां बताती हैं कि खिताब अपने नाम करने वाली जेनिफर बैरेटो सिर्फ ग्लैमर इंडस्ट्री तक सीमित नहीं हैं। रिसर्च साइकोलॉजी में बीए की डिग्री के साथ ही उन्होंने साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में 2 मास्टर डिग्रियां भी हासिल की हैं।
साल 2021 में उन्होंने टेक्सास के फोर्ट हूड में अमरीकी रक्षा विभाग के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की थी। फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम के तहत वह यहाँ एजुकेटर और संकट-प्रतिक्रिया सहयोगी के रूप में काम करती थीं।
जेनिफर ने अपने इस काम के दौरान डोमैस्टिक वॉयलेंस और चाइल्ड हरासमेंट से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद की और नेताओं को रोकथाम और हस्तक्षेप की रणनीतियों पर प्रशिक्षण भी दिया। इसके अलावा वह कार्ल आर डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
जेनिफर बैरेटो ताज जीतने वाली पहली मां होने के अलावा रिसर्च साइकोलॉजी में बीए और साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां हासिल कर चुकी हैं।डोमैस्टिक वॉयलेंस और चाइल्ड हरासमेंट से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद के अलावा वह कार्ल आर डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।