बारिश के बाद भी लखनऊ में उमस से राहत नहीं

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई दिनों से लगातार छिटपुट बारिश होने के बावजूद लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां आर्द्रता बढ़ने से मौसम उमस भरा है। आद्रता का स्तर यहां 91 फीसदी रिकार्ड किया गया।

rumi gate
विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून कमजोर होने के कारण राजधानी में झमाझम बारिश नहीं हो रही है। यही कारण है कि शनिवार को कई जनपदों में बारिश नहीं हुई। रविवार को कई जनपदों में तेज बारिश के आसार हैं।

 

राजधानी में शनिवार को कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। दिनभर बादल व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल हुआ। शाम को कई क्षेत्रों में बारिश हुई।  मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में शाम तक 9.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी।
इस दौरान राजधानी में आर्द्रता 91 फीसद रिकार्ड की गयी. आर्द्रता अधिक होने से लोग उसम से परेशान हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतर क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होगी। राजधानी में लोग तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *