मोदी पहुंचे तंजानिया, अफ्रीकी देशों का तीसरा पड़ाव

दार अस सलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों के अफ्रीका दौरे के तीसरे पड़ाव के तहत तंजानिया पहुंच गए। पीएम मोदी दार-अस-सलाम में तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उसके बाद वो भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। वहां भारतीय मूल के लगभग 50,000 लोग रह रहे हैं।

modi-in-tanzania

मोदी के दार-एस-सलाम पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘‘डरबन से दार-एस-सलाम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अफ्रीकी यात्रा के तीसरे पड़ाव में आज देर रात तंजानिया पहुंचे।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस अफ्रीका दौरे का मकसद इस महाद्वीप के साथ संबंधों और खासकर आर्थिक रिश्तों को विस्तार देना है। स्वरूप ने कहा कि हवाई अड्डे पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और विदेश मंत्री बर्नार्ड मेमबे ने मोदी की अगवानी की। तंजानिया में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। मालूम हो कि इसके बाद वो केन्या के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *