दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने ऑफिस लौटने के बाद कर्मचारियों से माफी मांगी और कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की बात मानी।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग ने मंगलवार को कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में कंपनी के हेडक्वार्टर में कर्मचारियों के साथ एक घंटे तक मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने गंभीर गलतियां की हैं और कंपनी के कर्मचारियों को दुख पहुंचाया है। इसमें उन्होंने अपने परिवार की भी बात की।
रिपोर्ट्स अनुसार, एनवीडिया में इस कमबैक की बदौलत जेनसन हुआंग पर पैसों की बारिश हो गई और एक ही दिन में वो टॉप अरबपतियों की रैंकिंग में उछलकर 13वें पायदान पर जा पहुंचे। हालाँकि अगले दिन इसमें गिरावट भी आ गई।
जेन्सेन हुआंग का कहना है कि बोर्ड ने सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करने के बाद यह फैसला लिया था। वहीं, कर्मचारियों के साथ अपनी पहली बैठक में उन्होंने पर्सनल लाइफ से जुड़ी गलतियों को भी स्वीकार किया और इसके लिए माफी मांगी।
एनवीडिया के हेड ने कहा कि कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करना, जिसे बनाने में उनकी खुद की भूमिका थी, किसी भी तरह से मंज़ूर नहीं है। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी गलतियों को सुधारने के लिए रोज़ाना थेरेपी भी ले रहे हैं। जेन्सेन हुआंग ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि कंपनी के बोर्ड ने यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में उन्हें बहाल किया।
एनवीडिया के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड द्वारा जेन्सेन हुआंग को दोबारा सीईओ बनाए जाने के बाद सोमवार को शेयर 31 फीसद तक उछले थे, लेकिन अगले ही कारोबारी दिन इनमें करीब 7 फीसद की गिरावट आ गई। टेक्नोलॉजी शेयरों में आई इस कमजोरी का असर अमरीकी शेयर बाजार पर भी पड़ा।
याद दिला दें कि जेन्सेन हुआंग ने 12 नवंबर को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस अफेयर में एक महिला भी शामिल थी, जिसके चीनी इंटेलिजेंस से कथित तौर पर लिंक होने का शक था।
बाद में, 23 नवंबर को, कंपनी के बोर्ड ने एकमत से उन्हें फिर से सीईओ अपॉइंट कर दिया। कंपनी के मुताबिक,यूएस अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद, यह तय किया गया कि उनकी वापसी से नेशनल सिक्योरिटी को कोई खतरा नहीं है।