अमरनाथ यात्रा पर गये श्रद्धालु फंसे

लखनऊ। राजधानी से अमरनाथ यात्रा पर गए लगभग पांच सौ श्रद्धालु फंस गये हैं। कश्मीर में उपद्रव के बाद बंद की गयी इंटरनेट सेवाओं की वजह से कुछ श्रद्धालुओं की लोकेशन भी नहीं मिल रही है। वहां  उपद्रव के बाद अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गयी है।

amarnath yatra

लखनऊ से गये 22 श्रद्धालु अनंतनाग में फंस गये हैं, जबकि पचास अन्य लोगों के गये एक जत्थे की जानकारी नहीं मिल रही है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने से भड़की हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिसके कारण अमरनाथ यात्रा पर गए ये श्रद्धालु फंस गए। हालांकि उनके उनके सुरक्षित होने का दावा किया जा रहा है।

श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिसके कारण दिक्कत बढ़ गई है। अपने लोगों से बातचीत नहीं होने के कारण कई लोग घबराये हुये हैं। यात्रा पर गये परिवारीजनों का हाल लेने के लिए लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

उधर कर्फ्यू की वजह से यात्रा से वापस लौट रहे कुछ लोग भी फंसे बताये जा रहे हैं। जिनमें से कुछ को अनंतनाग के पास एफसीआई गोदाम में पुलिस बल की निगरानी में रखा गया है। स्थिति संभलते ही उनको वहां से सुरक्षित यात्रा के लिए भेजा जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *