भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। सवा तीन मिनट का ट्रेलर बेहद शानदार है। यह फिल्म भारत में 17 दिसंबर को और अमेरिका समेत बाकी देशों में 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग को लेकर जो उत्साह है उससे इस फिल्म के कोहराम मचाने के संकेत साफ नज़र आ रहे हैं। फिल्म के अंग्रेजी वर्जन के टिकट सबसे ज़्यादा बिक रहे हैं। हिंदी और तमिल वर्जन की बुकिंग भी ज़ोरदार रुझान दे रही है।
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का फाइलन ट्रेलर 3:15 मिनट का है। यहाँ पहली बार ‘एवेंजर्स’, ‘फैंटास्टिक फोर’ और ‘एक्स-मैन’ को एकसाथ देखा जा सकता है जो फ्रेंचाइज के इतिहास में पहली बार है।
फिल्म के इस फ़ाइनल ट्रेलर में एवेंजर्स, एक्स-मैन और फैंटास्टिक फोर मिलकर डॉक्टर डूम से मिलकर मुकाबला करेंगे। इस महायुद्ध में डॉक्टर डूम के खिलाफ सुपरहीरोज की एकजुटता इस फिल्म का सबसे बड़ी यूएसपी होगा। दर्शकों के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि एमसीयू के कई पॉपुलर कैरेक्टर्स को एक साथ देखने का यादगार अवर बनने वाला है।
रिलीज में अभी करीब तीन सप्ताह बाक़ी हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार सुबह 9:00 बजे तक इसकी 9.10 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। प्री-सेल्स बुकिंग के यह आंकड़े 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक के शोज का रश दिखा रहे हैं।
रिपोर्ट्स बताई है कि फिल्म ने इन टिकटों से अबतक करीब 57.57 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली है। टिकट की सबसे अधिक बिकवाली महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में हुई है। यहाँ पर अंग्रेजी वर्जन के टिकट सबसे अधिक बिक रहे हैं। उसके बाद हिंदी और तमिल वर्जन की बुकिंग हो रही है।
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है। याद दिला दें कि यह जोड़ी इससे पहले ‘कैप्टन अमरीका: द विंटर सोल्जर’, ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’, ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी है।
आज तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की कास्ट मार्वल की किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी है। इसमें क्रिस इवांस जहां ‘स्टीव रोजर्स’ के रूप में वापसी कर रहे हैं। क्रिस हेम्सवर्थ को ‘थॉर’ के किरदार में देखा जा सकेगा। एंथनी मैकी ‘सैम विल्सन’ के रूप में और उनके साथ सेबेस्टियन स्टेन ‘बकी बार्न्स’ के रूप में वापसी कर रहे हैं। पॉल रड ‘स्कॉट लैंग’ के रूप में, लेटिशिया राइट ‘शूरी’ के किरदार में और टॉम हिडलेस्टन ‘लोकी’ के किरदार में नज़र आएंगे।