मोदी सरकार के ज्यादातर मंत्री हैं चापलूस : लालू यादव

 

पटना। पूर्व रेलमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के अधिकांश मंत्री चापलूस हैं। ‘ लालू प्रसाद ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताए जाने पर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री, प्रधानमंत्री की चापलूसी करते हैं।

Patna: RJD chief Lalu Prasad addresses media in Patna on Saturday. PTI Photo (PTI10_13_2012_000143A)

 

यह पूछे जाने पर कि क्या सभी मंत्री ऐसा कर रहे हैं, लालू ने कहा, ‘ऐसा नहीं है, लेकिन ज्यादातर मंत्री चापलूसी में मगन हैं।’ इससे पहले, लालू ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। लालू ने ट्वीट किया, ‘जातीय जनगणना के आंकड़े सावर्जनिक करो। इन्हें क्यों दबाए बैठे हो?
आरजेडी अध्यक्ष लालू और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार विभिन्न सार्वजनिक मंचों से कई बार जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय भी यह मुद्दा उठाया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि इन आंकड़ों को जारी होने के बाद विकास की योजनाएं लागू करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *