दुनिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी पर लैंडिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला थाई स्काईडाइवर

थाईलैंड के एक स्काईडाइवर ने चिली में दुनिया के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी पर उतरकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। तानाबोवर्न समुद्र तल से 5,442 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ओजोस डेल सालाडो पर उतरे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, उन्होंने स्काईडाइव/पैराशूट जंप के ज़रिए सबसे अधिक ऊंचाई पर उतरने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।



थाईलैंड के स्काईडाइवर तानाबोवर्न सिरिकुनाकोर्नकुन ने दुनिया के सबसे ऊंचे एक्टिव ज्वालामुखी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। थानाबुरीओर्न को “सुपर टूम” के नाम से भी जाना जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि तानाबोवर्न सिरिकुनाकोर्नकुन ने 2024 में ही स्काईडाइविंग शुरू की थी, लेकिन अब तक वह 1,250 से ज़्यादा जंप कर चुके हैं। अपनी उपलब्धि के बारे में उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड के ज़रिए वह चाहते थे कि दुनिया थाईलैंड को पहचाने और देश के लोग गर्व महसूस करें।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, तानाबोवर्न चिली के मशहूर ज्वालामुखी ओजोस डेल सलाडो पर समुद्र तल से 5,442 मीटर की ऊंचाई पर उतरे। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़, यह दुनिया की सबसे ऊंची स्काईडाइविंग लैंडिंग है। अपनी इस कामयाबी के साथ उन्होंने 2023 में बनाए गए 5,317 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

48 साल के तानाबोवर्न सिरिकुनाकोर्नकुन एक रियल एस्टेट एंटरप्रेन्योर और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर भी हैं। इस ऊंचाई से नज़ारा करने को उन्होंने अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत बताया है। मीडिया से बात करते हुए उनका कहना था कि यह जगह सच में अद्भुत थी, अलग-अलग मिनरल्स के रंगों ने पूरे ज्वालामुखी को इंद्रधनुष जैसा बना दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *