लंबी उम्र तक घुटनों को हेल्दी रखने के आसान तरीके

वर्तमान में घुटनों के दर्द की समस्या एक बेहद आम शिकायत बन कर उभरी है। इसके उम्र लोगों की गिनती बढ़ती जा रही है। वैसे तो इसकी मुख्य वजह बढ़ता वज़न और बदलता रहन सहन है। सुविधाभरे जीवन में इज़ाफ़े के साथ इंसान सेहत के रखरखाव में कम दिलचस्पी लेता है। जिसके नतीजे में इस तरह की समस्याओं का विस्तार होता है।

घुटने की समस्या के पीछे बदले लाइफस्टाइल के अलावा कम फिजिकल एक्टिविटी, वज़न बढ़ना तो कारण हैं मगर उम्र के किसी हिस्से की चोट भी अकसर इस समस्या का कारन बनती है।

क्यूंकि घुटने की मदद से रोज़ाना के लगभग अधिकतर काम जैसे चलना, सीढ़ियां चढ़ना और एक्सरसाइज़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा बहुत ज़रूरी है।मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ आसान आदतें अपनाकर घुटनों को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है। वैसे तो किसी भी समस्या के लिए अपने चिकित्सक से सबसे पहले परामर्श लेना ज़रूरी होता है।

बेहतर होगा कि अपने शरीर के मुताबिक़ ही अपने डॉक्टर से इस समस्या के लिए एहतियात और सुझाव पर बात करें। साथ ही एक्सपर्ट्स द्वारा बताई गई ज़रूरी सावधानियों पर भी सलाह ले सकते हैं।

अपना वज़न संतुलित रखें
ज़्यादा वज़न घुटनों पर ज़्यादा प्रेशर डालता है, मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक किलोग्राम ज़्यादा वज़न घुटनों पर 2 से 3 गुना प्रेशर बढ़ाता है, जिससे जोड़ों को जल्दी नुकसान हो सकता है।

मसल्स को मज़बूत करें
घुटनों के आस-पास की मसल्स को मज़बूत करना बहुत ज़रूरी है। स्क्वैट्स, लेग रेज़ और साइकिलिंग जैसे रूटीन घुटनों को सपोर्ट करते हैं और चोट लगने का खतरा कम करते हैं।

सही जूते पहनें
आरामदायक, मुलायम सोल वाले जूते पहनें क्योंकि उनसे घुटनों पर कम दबाव पड़ता है। खराब फिटिंग वाले या टाइट जूते दर्द और सूजन पैदा कर सकते हैं।

खड़े होने और बैठने का सही तरीका अपनाएं
गलत तरीके से बैठने, खड़े होने या वज़न उठाने से घुटनों पर ज़्यादा दबाव पड़ सकता है। पीठ सीधी और सही पोस्चर होना ज़रूरी है।

संतुलित डाइट लें
मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर डाइट हड्डियों को मज़बूत बनाती है, जबकि मछली और सब्ज़ियों जैसे ओमेगा-3 फ़ूड सूजन कम करते हैं।

छोटी-मोटी चोटों को नज़रअंदाज़ न करें
छोटी-मोटी सूजन या दर्द को नज़रअंदाज़ करने से भविष्य में बड़ी समस्याएँ हो सकती हैं, इसलिए समय पर इलाज ज़रूरी है।

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि वज़न कम करने और आसान आदतें अपनाने से न सिर्फ़ आपके घुटने सुरक्षित रह सकते हैं बल्कि आपकी ज़िंदगी की क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *