सपा कार्यकताओं ने मनाया अखिलेश का 45वां जन्मदिन

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन शनिवार को यहां सादगी से मनाया गया।

सपा कार्यालय पर आयोजित सादे समारोह में 44 किलो का केक काटा गया। उनके दीर्घायु की कामना की गई, हालांकि यादव अपना जन्मदिन मनाने सपरिवार लंदन गए हैं। पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री और प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यादव के जीवन से जुडे कई संस्मरणों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया।

 

सपा युवजन सभा के राघवेन्द्र उर्फ अनूप सिंह ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन पर गरीबों को भोज और दान दिया जा रहा है। मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। अयोध्या में दीपू पाण्डेय के नेतृत्व में 44 दिन का हवन शुरूहो गया। हवन के जरिए उनके दीर्घायु होने की कामना की जा रही है।

 

राज्य के कई अन्य हिस्सों से यादव के जन्मदिन मनाने की सूचना है। बस्ती, शामली, मुजफ्फरनगर, इलाहाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज आदि जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *