न्यूयॉर्क: अस्पताल में गोलीबारी, तीन लोग जख्मी

न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में तीन लोगों को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है जबकि बंदूकधारी अब भी फरार है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर ब्रॉन्क्स के ब्रॉन्क्स लेबनान हॉस्पिटल में हुई। टेलीविजन पर आ रही तस्वीरों में अस्पताल की इमारत के आसपास पुलिस की गाडि़यां और दमकल की गाडि़यां खड़ी देखी गयीं। इमारत के आसपास पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा था।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर के कपड़े पहने राइफल से लैस एक व्यक्ति ने 1000 बिस्तरों वाले ब्रॉन्क्स-लेबनन अस्पताल में गोलियां चलाई। पुलिस के अनुसार बंदूकधारी का नाम हेनरी बेलो है जो पहले इसी अस्पताल में डॉक्टर था। अग्निशमन अधिकारी के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि घायलों में तीन डॉक्टर भी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *