दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड,महिला की मौत

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक घर में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार सुबह से जारी मुठभेड में एक महिला की मौत हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग जिले में बोनागाम दायलगाम गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की एक गुप्त सूचना मिलने के बाद राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते (एसओजी) और सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी करनी शुरू कर दी।

सुरक्षा बल जैसे ही गांव में उस मकान की तरफ बढ़ रहे थे तो भीतर छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की और दोनों तरफ से चली गोलियों की चपेट में आकर गांव की एक महिला की मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि इस मकान में लश्करे तैयबा के दो से तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं जिनका हाथ पिछले माह छह पुलिस कर्मियों की हत्या में है। यह मुठभेड अभी भी जारी है। इस बीच सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए गांव में काफी लोग एकत्र हो गए है। ये लोग सुरक्षा बलों के खिलाफ नारे लगा रहे हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *