मिस वर्ल्ड 2025 का फाइनल आज

आज यानी 31 मई को हैदराबाद में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

मिस वर्ल्ड 2025 का फाइनल आज

इस फाइनल की होस्टिंग मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और मशहूर भारतीय होस्ट सचिन कुंभार करेंगे। आयोजन में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और एक्टर ईशान खट्टर भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर कई बेहतरीन परफॉर्मेंस भी होंगी।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले जूरी की अध्यक्षता करविनर की घोषणा करेंगी।

मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता ईशान खट्टर बॉलीवुड की लाइव परफॉर्मेंस होगी। इसके अलावा सितारों से सजी इस शाम में मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी विशेष रूप से शामिल होंगी।

आज होने वाले फाइनल इवेंट में करीब 3500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें मुख्यमंत्री समेत कई चीफ गेस्ट के भी पहुंचने की उम्मीद है।

72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में दुनिया भर की 108 कंटेस्टेंट्स के बीच मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए कड़ी टक्कर है।

इस आयोजन में बॉलीवुड एकत्र सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यू मैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह जजों के पैनल में भी शामिल होंगे, जिसमें ब्यूटी विद अ पर्पस गाला डिनर की मेजबानी करने वाली सोशल वर्कर सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 डॉ कैरीना टरेल शामिल हैं।

72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के लाइव प्रसारण की बात करें तो भारत में सोनीलिव पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा, चुनिंदा देशों में राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा,और विश्व भर में यह www.watchmissworld.com पर उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *