तेज हवाओं के साथ आज उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में बारिश की चेतावनी

प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में भी बीते शाम में मौसम बदलने के बाद से बादलों की लुका-छिपी जारी है।

तेज हवाओं के साथ आज उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश में प्री मानसूनी बारिश की जानकारी दी है। यूपी में शुक्रवार को तराई और पश्चिमी खेत्रों में बूंदाबांदी के बाद अब आज शनिवार को भी बारिश का अनुमान है।

हालाँकि रविवार से पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने की खबर है। विभाग के मुताबिक़, शुक्रवार को प्रयागराज में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग द्वारा शनिवार को प्रदेश के 51 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। विभाग का कहना है कि तराई के 38 जिलों में 40 -70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा कई स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है।

बीते दिन बुंदेलखंड सहित तराई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिन ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई उनमे बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर आदि के नाम हैं।

सर्वाधिक 58 मिमी बारिश महाराजगंज में दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में विभिन्न जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलीं।

प्रदेश के जिन ज़िलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है उनमें लखनऊ सहित प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं के नाम विभाग की ओर से दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *