डेनियल क्रेग के बाद कौन बनेगा अगला जेम्स बॉन्ड

दुनिया भर में मशहूर जासूसी फिल्म सिरीज़ ‘जेम्स बॉन्ड’ के अगले हीरो को लेकर कई वर्षों से चल रही उत्सुकता आखिरकार समाप्त हो गई है। अमेज़न जीएमजी स्टूडियोज़ (Amazon MGM Studios) ने 16 नवंबर को ‘007’ के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर ‘Identity confirmed’ मैसेज के साथ उनके नए जेम्स बॉन्ड के तौर पर अपॉइंटमेंट की जानकारी साझा की है। इस जानकारी में रॉबर्ट पैटिनसन की पहली फोटो थी जिसमें वे काले रंग का टक्सीडो पहने और हाथ में पिस्टल लिए हुए थे।

अब डैनियल क्रेग के बाद जेम्स बॉन्ड यानी एजेंट 007 का किरदार निभाते हुए हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन को देखा जा सकेगा। मेकर्स ने 16 नवंबर को वीडियो शेयर कर उन्हें नया जेम्स बॉन्ड घोषित कर दिया है।

40 साल के रॉबर्ट पैटिनसन, 2021 की फिल्म ‘No Time to Die’ के बाद डेनियल क्रेग की जगह लेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा डेनियल क्रेग की पहली बॉन्ड फिल्म ‘Casino Royale’ की रिलीज के ठीक 20 साल पूरे होने के मौके पर की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अक्टूबर के आखिर में लंदन में हुए फाइनल स्क्रीन टेस्ट में निकोलस हॉल्ट, जैक लोवेन, जोश ओ’कॉनर और कैलम टर्नर जैसे मशहूर एक्टर भी दौड़ में थे, लेकिन पैटिनसन को चुना गया।

अपने बयान में रॉबर्ट पैटिनसन ने कहा, “जेम्स बॉन्ड सिनेमा के इतिहास के सबसे मशहूर किरदारों में से एक है और 007 की ज़िम्मेदारी मिलना ज़िंदगी भर का सम्मान है। इस रोल को सपना सच होना कहना कम होगा, मैं इस शानदार टीम के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

आने वाली बॉन्ड फ़िल्म को मशहूर डायरेक्टर डेनिस विलेन्यूवे डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने रॉबर्ट पैटिनसन का स्वागत करते हुए कहा कि वह 007 की पारंपरिक भावना में एक नया ट्विस्ट ला रहे हैं।

मशहूर सिरीज़ “पीकी ब्लाइंडर्स” के क्रिएटर स्टीवन नाइट फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे, जबकि इसका प्रोडक्शन 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। यह फ़्रैंचाइज़ की 26वीं फ़िल्म होगी, जिसका नाम अभी सीक्रेट रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *