मिस वर्ल्ड खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी के माथे पर सजा

थाईलैंड की ओपल सुचाता ने दुनिया भर की 110 से ज्यादा देशों की सुंदरियों को शिकस्त देते हुए मिस वर्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत का प्रतिनिधि कर रही नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में वह पिछड़ गईं।

मिस वर्ल्ड खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी के माथे पर सजा

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाले इस आयोजन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72वें संस्करण का भव्य समापन समारोह थाईलैंड की सुंदरता को जगज़ाहिर करने में सफल रहा। बीती रात की खूबसूरत शाम थाईलैंड की ओपल सुचाता के लिए यादगार बन गई और उन्होंने यह ताज अपने नाम किया।

पिछली विजेता क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा (चेक गणराज्य) ने ओपल को यह ताज सौंपा। ओपल जब मंच पर अपने सफेद गाउन में सजी हुई उतरीं, तो उन्होंने आयोजन में मौजूद हर दर्शक का मन मोह लिया।

ओपल का गाउन न केवल उनके सौंदर्य की गवाही दे रहा था बल्कि उनके आत्मविश्वास और आधी आबादी के साहस और संघर्ष का भी प्रतीक नज़र आया।

अपने गाउन को ओपल ने “ओपल फॉर हर” की यात्रा का प्रतीक बताते हुए कहा- “चमकता हुआ सफेद कपड़ा और नाजुक ओपल जैसे फूल उन महिलाओं को दर्शाते हैं जो डर की जगह उम्मीद को चुनती हैं। यह आंतरिक प्रकाश है जो हमें अँधेरे से बाहर निकलने में मदद करता है।”

बताते चलें कि भारत का प्रतिनिधि कर रही नंदिनी गुप्ता शुरुआती राउंड में टॉप 40 में जगह बनाने में सफल रहीं। मगर टॉप 8 में वह पिछड़ गईं। मिस वर्ल्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जब यह खबर आई तो भारतीय प्रशंसकों को निराशा हुई।

क्यूंकि नंदिनी ‘फास्ट-ट्रैक’ से चुनकर आगे आई थीं और उनसे काफी उम्मीदें थीं, मगर अंतिम राउंड में वह जगह नहीं बना सकीं।

बताते चलें कि भारत में लगातार दूसरे वर्ष मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन हुआ। इससे पहले मुंबई में आयोजित हुआ था, जहां चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा को विजेता घोषित किया गया था। इस बार आयोजन स्थल के रूप में हैदराबाद को चुना गया, जहां अंतरराष्ट्रीय मेहमानों, जजों और दर्शक बड़ी संख्या में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *