आयुष मंत्रालय ने सूर्योदय से पहले उठने के लाभ गिनाए

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में सुबह जल्दी उठने के अनगिनत लाभों के बारे में बताया गया है। इसमें ताजी हवा से लेकर मानसिक शांति तक के फायदे गिनाए गए हैं।

आयुष मंत्रालय ने सूर्योदय से पहले उठने के लाभ गिनाए

सूर्योदय से पहले उठने की आदत को न केवल कई समस्याओं का समाधान बताया गया है बल्कि इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी कहा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आयुष मंत्रालय की ओर से साझा की गई पोस्ट में कहा गया है, “सूर्योदय से पहले उठकर अविश्वसनीय लाभ पाएं, ताजी हवा से लेकर बेहतर स्वास्थ्य तक, सूर्योदय से पहले अपना दिन शुरू करने से जिंदगी में काफी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

संतुलित जीवन और ताज़ी हवा के साथ आयुष मंत्रालय ने सुबह जल्दी उठने के कई लाभ गिनाए हैं। लाभ गिनाते हुए बताया, “सूर्योदय से पहले की हवा सबसे शुद्ध और ऑक्सीजन से भरपूर होती है। इस समय वायु प्रदूषण कम होता है, जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। सुबह की ताजी हवा में सांस लेने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और दिन भर ताजगी बनी रहती है।”

सूर्योदय से पहले उठने से पीनियल ग्रंथि सक्रिय होती है, जो मेलाटोनिन हार्मोन बनाती है। यह नींद को नियंत्रित करती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है।

सुबह जल्दी उठने से दिन की शुरुआत व्यवस्थित होने से पूरा दिन ताजगी भरा बनता है। नींद के अलावा भोजन और व्यायाम का चक्र नियमित होता है। यह मज़बूत पाचन तंत्र के साथ वजन नियंत्रित करता है और तनाव कम घटाता है।

अन्य फायदों की और इशारा करते हुए मंत्रालय ने इसे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया है। इस समय एकाग्रता बढ़ती है और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है।

सुबह का शांत वातावरण मन को शांति देने के साथ ध्यान करने से तनाव, चिंता और अवसाद कम करता है।शरीर के हार्मोन का संतुलन भी सुबह जल्दी उठने से बना रहता है। इनमे मेलाटोनिन और कोर्टिसोल आदि नींद की गुणवत्ता बेहतर करने के साथ थकान से बचाते हैं। यह आदत इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *