शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के ओवरसीज राइट्स ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है।मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि ‘फार्स फिल्म्स’ (Phars Films) ने सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के इंटरनेशनल थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपये की ‘मिनिमम गारंटी’ पर हासिल किए हैं।फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पिंकविला की एक खबर में कहा गया है कि फार्स फिल्म्स ने ‘किंग’ के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं, जो कि 18 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की रकम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह रकम ‘मिनिमम गारंटी’ के तौर पर दी गई है।
बिक्री का यह आंकड़ा किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ऐसी डील बताई जा रही है। 175 करोड़ रुपये की यह डील भारतीय फिल्मों के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट करती है, क्योंकि इससे पहले की डील्स 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे ही रही थी।
जानकारों का यह भी मानना है कि अपनी लागत निकालने के लिए इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 350-375 करोड़ रुपये की कमाई करनी पड़ सकती है। हालाँकि शाहरुख खान की इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने में अभी लगभग दो महीने का समय बाकी हैं। इस बीच खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए एक बहुत बड़ी ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन डील हो गई है। इस डील के माध्यम से एक बार फिर शाहरुख खान के मजबूत ओवरसीज मार्केट की तरफ सबका ध्यान गया है। किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘पठान’ और ‘जवान’ की इंटरनेशनल सफलता के बाद किंग का ये रिकॉर्ड बता रहा है कि शाहरुख़ खान का जलवा देश ही नहीं दुनिया में भी बरक़रार है। दूसरी तरफ इतनी बड़ी गारंटी पर यहमुद्दा भी सामने आ रहा है कि अपना निवेश वसूलने के लिए ‘किंग’ को भारत के बाहर भी बहुत शानदार प्रदर्शन करना होगा।
बताते चलें कि शाहरुख खान की अंतरराष्ट्रीय रिलीज का आमतौर पर यश राज फिल्म्स के साथ गहरा नाता रहा है। यश राज फिल्म्स ने ‘पठान’ और ‘जवान’ के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन को संभाला था। हालांकि फार्स फिल्म्स ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यश राज फिल्म्स के साथ काम किया है और वे प्रभास की ‘साहो’ जैसी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन स्वतंत्र रूप से भी संभाल चुके हैं।
‘किंग’ को ओवरसीज मार्केट में कितनी कमाई करनी होगी के सवाल पर मिला जवाब कहता है कि रिपोर्ट के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर के लिए ‘ब्रेक-ईवन पॉइंट’ (लागत वसूलने का स्तर) तक पहुंचने के लिए ही ‘किंग’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 37 मिलियन से 40 मिलियन डॉलर (लगभग 350 करोड़ से 375 करोड़ रुपये) की कमाई करनी होगी।
अब इतनी बड़ी ‘न्यूनतम गारंटी’ होने से अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर ‘किंग’ के लिए उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। आमतौर पर ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म की कुल कमाई (ग्रॉस कलेक्शन) का लगभग आधा हिस्सा मिलता है।
ध्यान रहे कि ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ही विदेशी बाजारों से लगभग 400-400 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं। वहीँ रिपोर्ट में ‘धुरंधर 2’ और ‘आरआरआर’ का भी हवाला दिया गया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रमश लगभग 460 करोड़ और 430 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
यदि ये आंकड़े सही हैं तो ‘किंग’ को भी विदेशी वितरकों (डिस्ट्रीब्यूटर्स) के लिए अच्छा मुनाफा कमाने के लिए इसी स्तर पर प्रदर्शन करना होगा। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।