बुलेट ट्रेन के उत्तरी कॉरिडोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी मिल गई है। अब उत्तर प्रदेश में पहली बुलेट ट्रेन का साफ होता नजर आ रहा है। दिल्ली से बनारस के बीच का रास्ता अब महज 3.5 घंटे में तय करने की योजना पर काम हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तरी कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस कॉरिडोर के मद्धम से दिल्ली को आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों से जोड़ा जाएगा। साथ ही इस नेटवर्क का विस्तार बिहार के पटना तक भी होगा।
इसके प्रमुख शहर और रूट की बात करें तो यह बुलेट ट्रेन परियोजना दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए असम तक जाएगी। इससे कारोबारियों सहित नौकरीपेशा, छात्र और मरीज़ों के लिए अन्य शहरों का सफर आसान हो सकेगा। देश और दिल्ली के बीच कई बड़े शहरों को जोड़ा जाएगा। रेल मंत्री द्वारा बताई गई संभावित यात्रा अवधि के पर एक नज़र डालें-
• दिल्ली से आगरा: 59 मिनट
• दिल्ली से कानपुर: 1 घंटा 45 मिनट
• दिल्ली से लखनऊ: 2 घंटे 12 मिनट
• दिल्ली से वाराणसी: लगभग 3 घंटे 33 मिनट
अन्य शहरों के बीच की दूरी
• वाराणसी से प्रयागराज: 33 मिनट
• वाराणसी से लखनऊ: 1 घंटा 21 मिनट
• वाराणसी से पटना: 1 घंटा
परियोजना की महत्वपूर्ण बातों पर नज़र डालें तो-
मेक इन इंडिया के तहत इस परियोजना में पिलर और गर्डर का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।
सुरक्षा तकनीक के हवाले से इसमें जापानी तकनीक पर आधारित भूकंप चेतावनी प्रणाली (Earthquake Warning System) लगाई जाएगी, जो भूकंप आने पर ट्रेन को स्वतः रोक देगी।
