उत्तर प्रदेश में 45 हजार से ज्यादा होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्रदेश में 45000 से अधिक खाली पदों के संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में 45 हजार से ज्यादा होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को शासन की ओर से जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत 45000 से अधिक खाली पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह ने बताया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिलने के बाद बोर्ड द्वारा एनरोलमेंट की प्रक्रिया की जाएगी। इसके अगले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और फिर मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन होगा।

उत्तर प्रदेश में इस समय 73000 होमगार्ड कार्यरत है जबकि होमगार्ड के 118000 पद स्वीकृत हैं। पूरे प्रदेश में इस समय करीब 45000 से अधिक पद रिक्त हैं। बताते चलें कि एक वर्ष से इन पदों पर भर्ती के लिए तैयारी चल रही है।

एनरोलमेंट साल के मध्य में यानी पहली जुलाई को जो रिक्तियां रहेंगी, उसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। भर्ती के समय आरक्षण नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह मेदिअय को बताया कि होमगार्ड भर्ती के लिए नए नियम बनाए गए हैं। इसमें पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया के मानक तय किए गए हैं।

परीक्षा का पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा तैयार किया जाएगा। भर्ती के लिए शासनादेश के अनुसार 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

पात्रता हेतु योग्यता
अभ्यर्थी की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जिस जनपद में खाली पद के लिए आवेदन किया गया है, अभ्यर्थियों को उस जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता दसवीं कक्षा पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। दसवीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए या होने वाले अभ्यर्थी इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
आयु के प्रमाण-पत्र के लिए हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा के अंक पत्र ही मान्य होंगे।
आयु की गणना एनरोलमेंट के वर्ष की पहली जुलाई से की जाएगी।

किसी न्यायालय में आपराधिक मुकदमा विचाराधीन होने की स्थिति में अभ्यर्थी इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
सरकारी, अर्ध-सरकारी सेवा में नियमित रूप से कार्यरत व्यक्ति इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी ओबीसी, एससी-एसटी को अधिकतम आयु सीमा की छूट शासन के नियमों के अनुसार मिलेगा।

चयन प्रक्रिया
फिजिकल परीक्षा पास करने के लिए पुलिस अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। समय के अंदर दौड़ पूरी नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी को एनरोलमेंट को पात्र नहीं माना जाएगा।

लिखित परीक्षा ने परिणाम आधार पर जिलेवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिले में उपलब्ध व्यक्तियों को देखते हुए प्राप्त संख्या में अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए जिले स्तर पर डीएम या डीएम की ओर से नामित किसी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता की कमेटी का गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *