एक्टर सचिन जोशी ने 73 करोड़ में खरीदा किंगफिशर विला

पणजी : विजय माल्या का गोवा में स्थित ‘किंगफिशर विला’ चौथी नीलामी में बिक गया है. इसे एक्टर और बिजनेसमैन सचिन जोशी ने खरीदा है. Kingfisher villa

Kingfisher villa

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन ने बंगले को रिजर्व प्राइज 73 करोड़ रुपए से ज्यादा में खरीदा है.

ये वि‍ला माल्या की उन एसेट्स में शामि‍ल है, जि‍सके एवज में माल्‍या को किंगफि‍शर एयरलाइन्स के लि‍ए लोन दि‍या गया था.

इस बंगले की बिक्री के साथ एसबीआई ने माल्या को दिए लोन की राशि के एक हिस्से को वसूल लिया है.

एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने किंगफिशर विला के बिकने की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने खरीदने वाले का नाम बताने से मना कर दिया.

गौरतलब है कि 17 बैंकों का कंसोर्टियम वि‍जय माल्‍या से 9 हजार करोड़ रुपए की रि‍कवरी कर रहा है. दरअसल सरफेसी एक्ट के तहत यदि डिफॉल्टर की प्रॉपर्टी बेचने के दो कोशिशें नाकाम हुई तो बैंक प्राइवेट डील के तहत इसे बेच सकता है.

इससे पहले कैनडोलियम गोवा स्थित विजय माल्या के इस विला की बेस प्राइज 85 करोड़ रुपए के चलते इसे कोई खरीददार नहीं मिला था. इसके बाद बैंक ने रिजर्व प्राइज घटाकर दिसंबर 2016 में 81 करोड़ फिर मार्च 2017 में 73 करोड़ रुपए कर दी थी.

सचिन जोशी विकिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के मालिक हैं. इसके अलावा वह ‘के बियर’ ब्रैंड किंग्स बियर के मालिक और जेएमजे ग्रुप के वाइस चेयरमैन हैं. सचिन आजान, मुंबई मिरर और जैकपॉट जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

www.naqeebnews.com

# Kingfisher villa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *