मायावती के भाई से जुड़ी फर्मों पर आयकर विभाग का सर्वे ऑपरेशन

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने शुक्रवार को बीएसपी प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार से जुड़ी फर्मों और कारोबारों के दर्जन भर परिसरों में जांच पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे की यह कार्रवाई दिल्ली एनसीआर में की जा रही है। Income tax
Income taxएक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘कुमार औऱ उनके सहयोगियों की कंपनियों के साथ करीबी कारोबारी रिश्ते रखने वाली कुछ कारोबारी इकाइयों और बिल्डरों के खिलाफ भी सर्वे और सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

ऐसा माना जाता है कि इन इकाइयों ने शेयर पूंजी, शेयर प्रीमियम के रूप में अच्छा खासा निवेश किया है।’ इस तरह के सौदों की वास्तविकता की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग की सर्वे की कार्रवाई के तहत किसी इकाई के केवल व्यावसायिक परिसर में ही जांच पड़ताल की जाती है।

यानी इसके तहत सम्बद्ध इकाई के आवासीय परिसरों में कोई कार्रवाई नहीं की जाती। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे कार्रवाई के तहत डिपार्टमेंट कुमार और अन्य से जुड़ी इकाइयों द्वारा किए गए वित्तीय लेन देन की सत्यता की पुष्टि कर रहा है।

www.naqeebnews.com

# Income tax

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *