योगी सरकार का वादा, 3 रुपए में नाश्ता, 5 रुपए में पेट भर खाना

लखनऊ : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की अम्मा कैंटीन के तर्ज पर यूपी की योगी सरकार भी गरीबों के लिए भोजनालय शुरू करने जा रही है। Yogi

Yogi

यूपी सरकार की ओर से गरीबों, मजदूरों, रिक्शे वालों कम सैलरी पाने वालों और नौकरीपेशा लोगों के लिए शुरू किए जाने वाली इस योजना का नाम अन्नापूर्णा भोजनालयहै।

इस योजना के तहत सरकार लोगों को 3 रुपए में नाश्ता और 5 रुपए में खाना खिलाएगी।

जानकारी के मुताबिक इस योजना का मसौदा तैयार कर लिया गया है। अन्नापूर्णा भोजनालय सूबे के सभी नगर निगमों में खोले जाने की तैयारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना का मसौदा तैयार होने के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ खुद इसका प्रजेंटेशन देखेंगे।

अन्नापूर्णा भोजनालय का पूरा काम मुख्य सचिव की देखरेख में चल रहा है। इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत शुरू किया जाएगा।

अन्नापूर्णा भोजनायल योजना के तहत सुबह तीन रुपए में मिनले वाले नाश्ते में दलिया, इडली-सांभर, पोहा और चाय-पकौड़ा होगा।

वहीं, दोपहर व रात को 5 रुपए की कीमत में खाने में रोटी, मौसम की सब्जियां, अरहर की दाल और चावल का मेन्यू रखा जाएगा।

गरीबों और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर लाई जाने वाली इस योजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

www.naqeebnews.com

# Yogi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *