ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है करी पत्ता

नई दिल्ली : आम तौर करी पत्ते का इस्तेमाल भारत के दक्षिण प्रांत में ही ज्यादा होता है, लेकिन अब भारत के लगभग हर प्रांत में इसका इस्तेमाल होने लगा है। Kadi patta

Kadi patta

आपने सोचा है क्यों? क्योंकि इसके अनगिनत गुणों के कारण यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

इसलिए जब भी आपके प्लेट में करी पत्ता आए इसके कड़वे स्वाद के लिए फेंके नहीं।

यह आपके बाल और स्किन के लिए जितना लाभकारी है उतना ही आपको अनेक प्रकार के बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

 करी पत्ता आयरन और फॉलिक एसिड का स्रोत होता है। आयरन की कमी सिर्फ शरीर में आयरन न होने पर ही नहीं होता है बल्कि शरीर के आयरन को सोख न पाने के कारण भी होता है।

इसके अलावा फॉलिक एसिड आयरन को सोखने में भी मदद करता है। करी पत्ता इन दोनों कामों को करके एनीमिया की कमी को दूर करता है।

अगर आप बहुत शराब पीते हैं और इसके कारण लीवर को नुकसान पहुंच रहा है तो आप अपने खाने में करी पत्ता को शामिल करना न भूलें।

एशियन जर्नल ऑफ फार्मासुटिकल एण्ड क्लीनिकल रिसर्च के अनुसार शरीर में केम्पफेरॉल के कारण जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और टॉक्सिन्स बनता है वह लीवर को क्षति पहुँचाता है, उससे यह बचाता है।

अगर आप करी पत्ता का सेवन करते हैं तो उसमें जो विटामिन ए और सी होता है वह लीवर को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है।

www.naqeebnews.com

# Kadi patta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *