कटियार बोले- प्रियंका से ज्यादा खूबसूरत स्मृति

नई दिल्ली : खूबसूरती को लेकर कमेंट करने वाले बीजेपी नेता विनय कटियार को प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है।  कटियार ने प्रियंका गांधी के बारे में कहा था कि वे ज्यादा सुंदर नहीं हैं उनसे सुंदर तो स्मृति हैं जो जहां जाती हैं, वहां भीड़ इकट्ठी हो जाती है। Priyanka gandhi

Priyanka gandhi

 इस पर प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा- ये बयान आधी आबादी को लेकर बीजेपी की मानसिकता को दर्शाता है।

 प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सही कहती है।

 उनके पास ‘ज्यादा सुंदर’ उम्मीदवार हैं।

अगर वो मेरी उन मजबूत, बहादुर और सुंदर साथियों, जिन्होंने बड़ी मुश्किलों को पार कर ये मुकाम पाया है, उनमें सिर्फ यही देखते हैं तो मुझे इसपर हंसी आती है।  उन्होंने देश की आधी आबादी को लेकर बीजेपी की मानसिकता को उजागर कर दिया है।

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पहली बार अमेठी-रायबरेली से बाहर प्रचार करने जा रही हैं।  कांग्रेस ने उन्हें अपना स्टार कैम्पेनर बनाया है।  अभी उन्होंने प्रचार शुरू नहीं किया है पर उनके खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई है।

बुधवार को आज तक से बातचीत के दौरान बीजेपी नेता कटियार ने कहा, ‘प्रियंका गांधी सुंदर महिला हैं।  अच्छा हैं वे प्रचार करें, बहुत दिनों से निकली नहीं हैं, लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं तो बीजेपी में हैं, जिन्हें हम लगा देंगे। ‘

उन्होंने कहा, ‘जितना प्रियंका को खूबसूरत बताया जाता है, वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं।  हमारे यहां स्मृति ईरानी हैं जो जहां जाती हैं वहां भीड़ लग जाती है।  वह उनसे कहीं ज्यादा भाषण देती हैं। ‘

www.naqeebnews.com 

# Priyanka gandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *