नई दिल्ली। यूपी समेत भारत के विभिन्न राज्यों में सुन्नी समुदाय ने गुरुवार को ईद मनायी। इस मौके पर देश में अमन और शांति की दुआ के साथ ईद की नमाज़ अदा की गयी। लखनऊ की ईदगाह में पहली बार औरतों ने भी ईद की नमाज़ अदा की।
लखनऊ में ईद के मौके पर राज्यपाल रामनाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों को मुबारकबाद दी। दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, पटना, कोलकाता, भोपाल, हैदराबाद, रांची, मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई समेत तमाम बड़े शहरों में ईद की नमाज़ अक़ीदत के साथ अदा की गयी। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों पाकिस्तान, बंग्लादेश, नेपाल, म्यनमार और श्रीलंका में भी ईद मनायी गयी।