अक़ीदत के साथ अदा की गयी ईद की नमाज़, मुल्क की खुशहाली के लिये मांगी दुआ

नई दिल्ली। यूपी समेत भारत के विभिन्न राज्यों में सुन्नी समुदाय ने गुरुवार को ईद मनायी। इस मौके पर देश में अमन और शांति की दुआ के साथ ईद की नमाज़ अदा की गयी। लखनऊ की ईदगाह में पहली बार औरतों ने भी ईद की नमाज़ अदा की।

delhi eid

लखनऊ में ईद के मौके पर राज्यपाल रामनाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों को मुबारकबाद दी। दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, पटना, कोलकाता, भोपाल, हैदराबाद, रांची, मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई समेत तमाम बड़े शहरों में ईद की नमाज़ अक़ीदत के साथ अदा की गयी। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों पाकिस्तान, बंग्लादेश, नेपाल, म्यनमार और श्रीलंका में भी ईद मनायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *