अहमद पटेल के बेटे और दामाद पर भी ED का शिकंजा

नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल उनका का बेटा और दामाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर हैं. मनी लॉड्रिंग मामले में अहमद पटेल उनके बेटे फैजल पटेल और दामाद इरफान सिद्दीकी का नाम सामने आ रहा है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ईडी के सूत्रों ने बताया कि वडोदरा की संदेसरा ग्रुप के एक अधिकारी ने जांच के दौरान 500 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड के मामले में तीनों का नाम लिया है. ईडी ने यह भी कहा कि इन पैसों का इस्तेमाल प्रॉपर्टीज और शैल कंपनियों को खरीदने के लिए किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *