मेरठ: 25 करोड़ रुपए की पुरानी करंसी के साथ चार गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने यहा एक दफ्तर पर छापा मारकर चलन से बाहर हुए 1000 और 500 रुपए के नोटों की शकल में करीब 25 करोड़ रुपए बरामद किए है।

 

जानकारी के अनुसार नोटबंदी के बाद मेरठ पुलिस के हाथ आज उस समय बड़ी कामयाबी लगी, जब पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित राजकमल एन्क्लेव के मालिक संजय मित्तल के दफ्तर पर छापा मारकर 1000 और 500 रुपए के लगभग 25 करोड़ रुपए मूल्य की पुराने नोट बरामद किए।

 

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (सिटी) मान सिंह चौहान के मुताबिक दिल्ली के एक व्यक्ति के जरिए कमीशन पर पुराने नोट बदलने का सौदा तय हुआ था। पुलिस पिछले आठ 10 दिन से इंटरसेक्शन सर्विलांस और अन्य माध्यम से इस सौदे पर नजर बनाए हुए थी।

 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर सटीक सूचना पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने दिल्ली रोड पर राजकमल एन्क्लेव में मंदिर के सामने स्थित प्रॉपर्टी डीलर संजीव मित्तल के कार्यालय पर छापा मारा। ऑफिस के भीतर प्लास्टिक के 10 बोरियों में तकरीबन 25 करोड़ रुपए की पुरानी नकदी बरामद की गई।

 

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें यह सौदा कराने वाले दिल्ली का एक व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि नोटबंदी के बाद से अब तक की यह सबसे बड़ी रिकवरी है। प्रॉपर्टी डीलर संजीव मित्तल पुलिस का छापा पड़ते ही फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *