मुंबई की घटना पर कोविंद और मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई में कमला मिल स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कोविंद ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा मुंबई में आग लगने की घटना दुखद है। मैं मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

राष्ट्रपति ने आग पर काबू पाने में जुटे अग्निशमन दस्ते के जवानों तथा राहत एवं बचाव कार्य करने वालों के काम की सराहना की। मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ति परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा मुंबई में आग की घटना से मैं व्यथित हूँ। दु:ख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति पीड़ित परिवारों के साथ है।

मैं घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राहुल गांधी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मराठी भाषा में किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा कि कमला मिल्स परिसर में आग की घटना में लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है।

मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों का सजा मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार की रात मुंबई की कमला मिल्स परिसर में एक रेस्टोरेंट में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान आग लगने से कम से कम 15 व्यक्तियों की मौत हो गयी और 23 गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *