उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसी भी हालत में अपनी जीत का परचम लहराना चाहती है। इसके लिए पार्टी 17 नगर निगमों और 200 पालिका परिषद में भगवा फहराने की तैयारी में जुटी है।
उत्तर प्रदेश प्रदेश की सभी 17 नगर निगम और 200 नगर पालिका परिषदों के साथ अधिकांश नगर पंचायत चुनाव को पार्टी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर तैयारी कर रही है।
इस सम्बन्ध में पार्टी के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और निकाय चुनाव के संयोजकों के साथ वर्चुअल बैठक करने के साथ चुनावी गतिविधियों को लेकर रोडमैप की तयारी भी शामिल है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Bhupendraupbjp, प्रदेश प्रभारी श्री @RadhamohanBJP व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @idharampalsingh ने प्रदेश मुख्यालय पर निकाय चुनाव के संबंध में आयोजित निकाय प्रभारी, निकाय संयोजक, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित किया। pic.twitter.com/SzrHqaS5s6
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 5, 2022
इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में प्रदेश में कुल 753 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव होना है। भाजपा इस चुनाव से ही 2024 के लिए माहौल बना रही है।