केंद्र सरकार अब एसी के तापमान पर ला रही है नया नियम

इस चरम मौसम में बढ़ती गर्मी को लेकर एयर कंडीशनर से जुड़ा बड़ा फैसला किया गया है। अब एयर कंडीशनर के टेम्परेचर को स्टैंडर्डाइजेशन किया जाएगा। फैसले की जाकारी केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी।

केंद्र सरकार अब एसी के तापमान पर ला रही है नया नियम

मंगलवार को इस बारे में बताते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अब एयर कंडीशनर के टेम्परेचर को स्टैंडर्डाइजेशन किया जाएगा। यह फैसला ऊर्जा संरक्षण, बिजली की खपत को कम करने और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सरकार पूरे देश में एक नई व्यवस्था लाने जा रही है, जिसके तहत सभी एसी के तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 28 डिग्री से ऊपर नहीं ले जाया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एयर कंडीशनर के तापमान को मानकीकृत करने का प्रावधान किया जा रहा है। ठंडा और गर्म करने दोनों परिस्थितयों में इसे कारगर बताते हुए उन्होंने इसके बहुत जल्द लागू होने की बात कही।

पहली बार किये जाने वाले इस प्रयोग पहली उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से देश हैं, जहां यह व्यवस्था लागू है। जापान का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इस देश में 26 डिग्री मानकीकृत है। वहीं, इटली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां 23 डिग्री तय किया हुआ मानक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *