22 साल के लड़के ने हैक किया मोदी का एप

मुंबई। 22 साल के एप डेवलपर ने पीएम के मोबाइल एप को हैक करने का दावा किया है। उसका कहना है कि वह इस एप के प्राइवेट डाटा तक पहुंच सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। ऐसा करने के पीछे उसका मकसद सिर्फ एप की खामियों को सामने लाना था। hacked pm modi

hacked pm modi

– मुंबई की एक छोटी सी सॉफ्टवेर कंपनी में काम करता है जावेद।

– उसके मुताबिक, गुरुवार देर रात उसने पीएम के एप को हैक किया था।
– इस दौरान वह यूजर्स के निजी डेटा तक पहुंच बना सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
– निजी डेटा में ईमेल आईडी और यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों के मोबाइल नंबर भी शामिल हैं।
– जावेद ने कहा कि इसका मकसद 70 लाख यूजर्स के डेटा से जुड़े जोखिम के प्रति आगाह करना था।

बीजेपी ने कहा नहीं हैक हुआ एप

– एप हैक की रिपोर्ट मीडिया में आने के बाद बीजेपी के इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के नेशनल कन्वीनर अमित मालवीय ने एक वेबसाइट को बताया, “इस ऐप में कोई निजी या संवेदनशील डेटा नहीं है।

– एप यूजर की जानकारी ऐनक्रिप्टेड मोड पर होती हैं।”
– “हम जावेद खत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं कि डेवलपर ने एप की सिक्युरिटी पर बहुत ध्यान दिया है।

– हमने एप की सिक्युरिटी बढ़ाने के लिए कई उपायों पर जोर दिया है।”
– जावेद खत्री मुंबई के घाटकोपर के एक छोटे से ऑफिस में काम करते हैं।
– जावेद ने एक वेबसाइट को बताया कि, “यह भारी सुरक्षा खामी है जिसे मैं बताना चाहता हूं। अगर इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो 70 लाख यूजर्स की प्राइवेसी दांव पर है।”

www.naqeebnews.com

# hacked pm modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *