फैटी लिवर से बचते हुए लंबी उम्र जीना चाहते हैं तो अपनाएं यह नुस्खे

मौजूदा लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान की वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर की समस्या पूरे शरीर को प्रभावित करती है।

इस समय बड़ी संख्या में युवा सहित बड़ी आबादी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में मशहूर लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर शिवकुमार सरीन का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। एक न्यूज़ चैनल को दिए गए इंटरव्यू में वह लिवर को बुढ़ापे तक हेल्दी रखने का बेहद आसान तरीका बताते हैं।

डॉक्टर सरीन का कहना है कि लिवर में फैट जमा हो जाए, तो आप बिना दवाओं के घर पर ही उससे छुटकारा पा सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोज़ सुबह खाली पेट दो सेब खाना लिवर की सेहत बनाए रखने का एक आसान और असरदार तरीका है।

एक्सपर्ट्स इस तरीके के ज़रिए बुढ़ापे तक लिवर की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के के जो आसान तरीके बताते हैं, उनमे इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि लिवर की बीमारियों को रोकने में दवा से ज़्यादा लाइफस्टाइल का रोल होता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लिवर को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए रोज़ कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा सेब एक ऐसा फल है जो फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और यह लिवर को साफ रखने और फैट जमा होने को कम करने में मदद करता है। रेगुलर सेब खाने से समय के साथ लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिवर की समस्याओं के शुरुआती लक्षणों में स्किन पर मस्से और गर्दन के आसपास की स्किन का काला पड़ना शामिल हो सकता है। जबकि कभी-कभी लोग वज़न कम करने के बावजूद फैटी लिवर (लिवर पर फैट जमा होना) से परेशान रहते हैं, इसका कारण यह है कि उनकी अनहेल्दी आदतें बनी रहती हैं।

इसके साथ ही एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि अपना नया डायट प्लान और एक्सरसाइज़ शुरू करने से पहले एक बार अपने चिकित्सक से सलाह ज़रूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *